Screenshot_20250702_182249_WhatsApp.jpg

रूद्रपुर 02 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बुद्धवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा। उन्होने परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिये।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी व सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!