Screenshot_20250812_142228_WhatsApp.jpg


सम्मान और उत्साह के साथ वैलेडिक्ट्री समारोह के साथ समापन

काशीपुर, 12 अगस्त 2025 – श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT) काशीपुर में तीन सप्ताह तक चलने वाले स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम – 2025 का समापन आज भव्य वैलेडिक्ट्री समारोह के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इनमें शामिल थे – BEO एवं प्राचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, बांसखेड़ा – श्री धर्मपाल साहू; मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, टांडा – डॉ. मीना पांथरी; शेमफोर्ड स्कूल – श्री आर. एस. तिवारी; राजपुताना – श्री दिनेश सिंह नेगी; लिटल स्कॉलर्स – श्रीमती शिखा गौतम; एम.पी.एच. इंटर कॉलेज, रामनगर – श्री संजीव शर्मा; सेंट जोसेफ, पीरूमदारा – सिस्टर टेरेसा; ओरिसन स्कॉलास्टिका स्कूल – श्री जगतार सिंह; उदय राज हिन्दू इंटर कॉलेज – श्री बृजेश कुमार गुप्ता; जी.आई.सी., जोशी मझरा – श्री रवीन्द्र शर्मा; ग्रीनफोर्ड एकेडमी इंटरनेशनल, जसपुर – श्रीमती गीति‍का मधुर।

इस अवसर पर श्रीराम इंस्टिट्यूट की गवर्निंग बॉडी के सम्मानित सदस्य – श्री जे. पी. अग्रवाल, श्री अमित अग्रवाल, अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक डॉ. योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष (कंप्यूटर साइंस) श्री बलविंदर सिंह, विभागाध्यक्ष (मैनेजमेंट स्टडीज) डॉ. शोवित त्रिपाठी, संकाय सदस्य, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और “नवागत छात्रों के विचार” सत्र आयोजित हुआ, जिसमें नए विद्यार्थियों ने इंडक्शन तथा औधोगिक भ्रमण कार्यक्रम के अपने अनुभव साझा किए।

समारोह के अंतिम चरण में वाद-विवाद, बिजनेस क्विज, पोस्टर एवं स्लोगन निर्माण, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक डॉ. योग राज सिंह और प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!