Screenshot_20251123_091549_WhatsApp.jpg

जसपुर। श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुई सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को खेलों के आखरी दिन कॉलेज चेयरमैन राजकुमार सिंह ने मार्च पास्ट सलामी ली। इसके बाद 200,400, 800 मीटर रेस, जैवलिन थ्रो, रिले रेस,क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लंबी, ऊंची कूद, कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। नर्सिंग, फार्मेसी, पॉलिटेक्निक, बीए, बीएससी, बीएड के छात्राओं ने हिस्सा लिया। कॉलेज चेयरमैन राजकुमार सिंह ने मुख्य अतिथि विजेंद्र चौहान समेत विजेताओं को सम्मानित किया। यहां अवनीश कुमार, प्राचार्य रविंद्र शर्मा, अतुल शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, मो.सलमान, पंकज कुमार, तरुण सेहगिल, मोहित, मयंक, फरमान, मानस, नीमा, पूजा, निदा कुरेशी, शिवम, प्रशांत, अमित, नौशाद, काजल, निधि, नृपेंद्र, रोहित, नरेंद्र, संदीप, राखी, काजल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!