





काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या-8 में आज जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर वार्ड में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को विश्वास दिलाया गया कि उनकी प्रत्येक जनसमस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि विकास कार्यों में गति आए और जनता को समयबद्ध लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तराखंड के यशस्वी एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। उपस्थित नागरिकों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का भी आह्वान किया गया।
इस अवसर पर वार्ड के सम्मानित पार्षद श्री कुलदीप शर्मा जी, पूर्व विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा जी, श्री धर्म सिंह जी, श्री श्याम सिंह जी, श्री कमलेश जी, श्री राजेश कुमार जी, श्री सुनील कुमार जी, श्री अरविंद सिंह जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना, विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
