November 24, 2026

काशीपुर : गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा देने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर में इस वर्ष फिर से बहुप्रतीक्षित समर कैंप ‘एक्टिविटी जंक्शन’ का आयोजन होने जा रहा है। यह समर कैंप इस बार अपने 11वें संस्करण में है और 23 मई से इसकी शुरुआत की जा रही है।

हर साल की तरह इस बार भी इस कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 12 से अधिक गतिविधियाँ शामिल की गई हैं।
इस समर कैंप की एक खास बात यह है कि इसमें विशेष रूप से प्रशिक्षित और विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष फैकल्टी को बाहर से बुलाया जाता है। ये सभी प्रशिक्षक अपने-अपने विषयों में विशेषज्ञ होते हैं और बच्चों को उच्च स्तर का मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गौरव गर्ग का मानना है कि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बच्चों को सीखने में ज्यादा आनंद आता है और वे जल्दी समझ पाते हैं।
एक्टिविटी जंक्शन समर कैंप की फीस 1000 रुपये रखी गई है, जबकि रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये है। यह नाममात्र शुल्क है जिसके माध्यम से बच्चों को बहुआयामी गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश की जाती है। इस कैंप में तीन वर्ष से लेकर बारह तक के बच्चे भाग ले सकते हैं।
कैंप में कुल 12 गतिविधियाँ प्रस्तावित हैं। इनमें से अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए 3 गतिविधियाँ चुनने का विकल्प दिया गया है, जबकि 5 गतिविधियाँ स्कूल की ओर से निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। इस प्रकार एक बच्चा कुल 8 गतिविधियों में भाग ले सकता है।प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं:
डांस क्लासेस, फन ड्रॉइंग, अबेकस क्लासेस, कलरिंग विद फन, फायरलैस कुकिंग, इंग्लिश कन्वर्सेशन क्लासेस, कंप्यूटर नॉलेज, ओरिगामी (मैजिक विद पेपर), जुडो क्लासेस, एरोबिक्स और योग, आउटडोर गेम्स, स्प्लैशपुल वॉटर एक्टिविटी, हैंडराइटिंग इंप्रूवमेंट, लेट्स मेक योर फेवरेट जूस, होमवर्क कंपटीशन, आउटडोर विजिट, साइंस मैजिक।
इस साल का एक नया फीचर ‘होमवर्क कंपटीशन’ रखा गया है, जो बच्चों को एकेडमिक रूप से भी प्रोत्साहित करेगा।
कैंप का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक विकास पर भी केंद्रित है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में टीमवर्क, समन्वय, अनुशासन, और नेतृत्व क्षमता जैसी आवश्यक योग्यताओं का विकास किया जाता है। स्कूल की प्रबंधिका श्री मती शिल्पी गर्ग ने कहा, कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने हेतु विज्ञान और तार्किक गतिविधियाँ भी जोड़ी गई हैं।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीमित संख्या में बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पिछले वर्षों में लगभग 60 बच्चों ने इस कैंप में भाग लिया था। स्कूल प्रशासन ने बताया कि इस बार भी अधिकतम 60 छात्रों को ही समर कैंप में प्रवेश दिया जाएगा ताकि प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सके।
इस कैंप में सिर्फ मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के ही नहीं, बल्कि अन्य स्कूलों के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। यह कैंप काशीपुर के आस-पास रहने वाले अभिभावकों और बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है कि वे गर्मियों की छुट्टियों को उपयोगी और रचनात्मक बना सकें।
यदि कोई बच्चा किसी कारणवश दो दिन तक कैंप में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसे अतिरिक्त दो दिनों तक कैंप की सुविधाएँ दी जाएंगी ताकि वह पीछे न रह जाए और सभी गतिविधियों का लाभ उठा सके।
यह कैंप 23 मई से 1 जून तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!