Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है l पुलिस ने आरोपी का आबकारी एक्ट में चालान किया है l मंगलवार की रात एसआई जगत सिंह शाही पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे l इस बीच किलावली को जाने वाले तिराहे पास सामने से एक व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने रोककर जब जांच की तो 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बलविन्दर सिंह उर्फ बिन्दर पुत्र स्व. कश्मीर सिंह निवासी ग्राम दुर्गापुर, थाना कुंडा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!